भैंसा है या फरारी कार, कीमत सात करोड़ रुपए
नई दिल्ली। क्या आपने फरारी कार की कीमत का भैंसा देखा है। जी हां
चंडीगढ़ में युवराज नाम का एक भैंसा है जिसकी कीमत इतनी लगाई गई है कि
उसमें एक नहीं बल्कि तीन-तीन फरारी कार आ जाएंगी। अब तक इस भैंसे की कीमत 7
करोड़ रूपए लग चुकी है, लेकिन इसके बावजूद इसका मालिक इसें बेचने को तैयार
ही नहीं।
दरअसल युवराज नाम का यह भैंसा कोई आम भैंसा नहीं बल्कि अपने मालिक को
सालाना 50 लाख रूपए कमाकर देने वाला भैंसा है। युवराज भैंसा बहुत ही उच्च
नस्ल मानी जानी
वाली मुर्रा नस्ल का भैंसा है।
खबर है कि इसकी नस्ल से पैदा हुई भैंसे एक दिन में 25 लीटर दूध देती
है। इसी के चलते इस भैंसे के वीर्य की मांग दूर-दूर तक जबर्दस्त रूप से बनी
हुई है। यह भैंसा पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में
मशहूर हो चुका है।
गौरतलब है कि मेरठ में आयोजित हुए ऑल इंडिया कैटल शो के दौरान आयोजित
हुई सबसे अच्छी नस्ल के भैंसे की प्रतियोगिता में भी युवराज ने ही बाजी
मारी। इस प्रतियोगिता की जूरी में शामिल 10 सदस्यों ने भी युवराज को ही
सबसे अच्छी नस्ल का भैंसा घोषित किया।
विक्की डोनर नाम से मशहूर यह भैंसा चंड़ीगढ़ के किसान करनवीर सिंह का है
जो इसे अपने बेटे की तरह पालते हैं। उनका कहना है कि इस भैंसे से उनकी
कमाई 50 लाख रूपए सालाना है। जबकि चंडीगढ़ के ही एक किसान ने इसकी कीमत 7
करोड़ रूपए लगा दी, लेकिन वो इसें नहीं बेचना चाहते। करनवीर का कहना है कि
वो युवराज की देखरेख में कोई कमी नहीं छोड़ते। इसकी खुराक में 20 लीटर दूध
रोजाना, 5 किलो सेब, 15 किलो बढि़या क्वालिटी का कैटल फीड शामिल है। इसके
बावजूद यह हरदिन 4 किलोमीटर की वॉकिंग करता है। इस पर कुल खर्च 25 हजार
रूपए आता है।
इतनी खुराक लेने वाले युवराज भैंसे की साइज की बात की जाए तो इसका कुल
वजन 1400 किलोग्राम है, लंबाई 14 फीट और ऊंचाई 5 फीट 9 इंच है।
No comments:
Post a Comment