पर्याप्त स्टॉक के कारण चीनी वायदा कीमतों में 0.49 प्रतिशत की गिरावट

नई दिल्ली : हाजिर बाजार में अधिक आपूर्ति के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में आज चीनी की कीमत 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,816 रूपए प्रति क्विंटल रह गई।  एन.सी.डी.ई.एक्स में चीनी के मार्च 2015 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 14 रूपए अथवा 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,816 रूपए प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 10,900 लॉटके लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार चीनी के दिसंबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत सात रूपए अथवा 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,781 रूपए प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 15,070 लॉट के लिए कारोबार हुआ।  बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में चीनी मिलों की अधिक आपूर्ति के कारण वायदा कारोबार में चीनी कीमतों पर दबाव रहा लेकिन त्यौहारी सत्र की मांग गिरावट पर अंकुश लगा दिया।  

No comments:

Post a Comment